मॉडल स्कूल धौलेड़ा मुख्यमंत्री स्कूल सौन्दर्यकरण प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम: जीता 50000 रुपये का ईनाम - Govt. Model Sanskriti Sen. Sec. School Dholera

Latest

Thursday, March 19, 2026

मॉडल स्कूल धौलेड़ा मुख्यमंत्री स्कूल सौन्दर्यकरण प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम: जीता 50000 रुपये का ईनाम

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलेड़ा ने मुख्यमंत्री स्कूल सौन्दर्यकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना 2025-26 में खण्ड नांगल चौधरी, जिला महेंद्रगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गौरतलब है कि इस योजना के लिए विभिन्न विद्यालयों ने आवेदन किया था और विभाग द्वारा गठित कमेटी के द्वारा इन विद्यालयों का निरीक्षण करने के बाद प्राप्त निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर 50000 रुपये पुरस्कार योजना के लिए वरिष्ठ विद्यालय स्तर पर इस विद्यालय का चयन किया गया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, ग्राम धौलेड़ा सहित आस-पास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती अनीता दहिया के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में सम्पूर्ण विद्यालय परिवार की मेहनत और लगन से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित हुई है। प्राचार्या अनीता दहिया ने इस उपलब्धि के लिए सभी अध्यापकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और सहयोगी ग्रामीणों को बधाई दी और उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

 


No comments:

Post a Comment